फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसें निकालने की कोशिश में बहा चरवाहा

Sun, 17 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के मौहर गांव में उफना रहे चेकडैम में घुसी भैंसों को बाहर निकालने के लिए चरवाहा नाले में कूद गया। बहाव तेज होने से वह डूबकर बह निकला। आशंका है कि उफनाए नाले से वह कुछ मीटर दूर स्थित चंद्रावल नदी में बह गया है। खबर लिखे जाने तक उसकी तलाश जारी थी।
विज्ञापन


मौहर गांव निवासी रामसेवक का पुत्र रतना निषाद (17) अपनी भैंसें लेकर खेतों में चराने गया था। तभी भैंसें बजरंग बली आश्रम के निकट करोड़न नाले में बने चेकडैम में घुस गईं। भैंसों को निकालने के लिए वह भी नाले में कूद गया। मगर उफनाए नाले में वह डूबने लगा। तभी नाले के आसपास मवेशियों को चरा रहे अन्य चरवाहों व ग्रामीणों ने उसे देखा।

लेकिन उफनाए नाले में कोई कूदने की हिम्मत नहीं जुटा सका। जिससे रतना निषाद तेज बहाव में बह गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने चेकडैम के पास तलाशने का प्रयास किया मगर वह नहीं मिला। प्रधान भागवत निषाद ने बताया कि चेकडैम से करीब पांच सौ मीटर दूर स्थित चंद्रावल नदी में बहकर चला गया है।
विज्ञापन


परिजनों ने चौकीदार के माध्यम से पुलिस को सूचना दी है। मगर पुलिस अभी तक मौके पर नहीं पहुंची है। खबर लिखे जाने तक परिजन ग्रामीणों के साथ मिलकर उसकी तलाश में जुटे थे। युवक के डूबने पर परिजनों ने कोहराम मचा है। गौरतलब हो कि 24 घंटे हुई लगातार बारिश से क्षेत्र के सभी नदी नाले उफना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें