फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरे

Mon, 16 May 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /हमीरपुर
विज्ञापन
सुमेरपुर में आई आंधी से गिरे पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र में आई आंधी से रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से कानपुर से खजुराहो व मानिकपुर से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रोक दी गई।
विज्ञापन

रविवार शाम आई आंधी से दर्जनों पेड़ उखड़ गए। कानपुर रेलवे ट्रैक में यमुना साउथ से लेकर सुमेरपुर रेलवे स्टेशन तक कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर पटरी पर गिर गए हैं। स्टेशन मास्टर एनके वर्मा ने बताया कि कानपुर से खजुराहो जाने वाली पैसेंजर ट्रेन यमुना साउथ बैंक व मानिकपुर से कानपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुमेरपुर स्टेशन में रुकी हैं। पेड़ो को हटाने के लिए रेलवे की टीम रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन


ट्रैक साफ होने के बाद ही ट्रेनों को रवाना किया जाएगा। रविवार शाम साढ़े पांच बजे अचानक मौसम पलट गया और तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान हरकरघा एवं वस्त्र उद्योग प्रदर्शनी के टीन टप्पर भी उड़ गए। ग्रामीण क्षेत्राें में विद्युत तारों के टूटने से आपूर्ति बाधित है। अनिल गुप्ता व दुकान में काम करने वाले ऋषि आनंद ओमर को भी गंभीर चोटआई है। सब्जी मंडी में भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें