फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत, चालक घायल

Fri, 21 Aug 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा थानाक्षेत्र के बिलौटा गांव में गुरुवार शाम खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत हो गई और चालक घायल हो गया।
विज्ञापन


बिलौटा गांव के  छक्की डेरा में लाखन यादव के खेतों की जुताई करने के लिए रिश्तेदार नीरज ट्रैक्टर लेकर आया। शाम करीब छह बजे नीरज खेत की जुताई कर रहा था।

तभी ट्रैक्टर मोड़ते वक्त पलट गया। इसमें बगल की सीट पर बैठा देवेंद्र कुमार उर्फ लल्ली (16) पुत्र लाखन ट्रैक्टर के नीचे आकर दब गया। वहीं चालक नीरज भी घटना में घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। नाजुक हालत में एंबुलेंस के जरिए स्थानीय सीएचसी लाया गया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक डा.पीके सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया कि नीरज की हालत ठीक है। उन्होंने बताया कि नीरज कानपुर देहात का रहने वाला है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें