फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौट रही मासूम से दुष्कर्म

Mon, 17 Aug 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही कक्षा पांच की छात्रा को रास्ते में अगवाकर कुरारा कस्बे के हिस्ट्रीशीटने ने उससे दुष्कर्म किया। छात्रा के बेहोश होने पर आरोपी ने उसे कुएं में फेंकने का प्रयास किया। तभी किसी व्यक्ति के ललकारने पर वह भाग निकला। छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


कस्बे में बस स्टैंड के पास पावर कारपोरेशन में कार्यरत एक लाइनमैन परिवार के साथ रहता है। उसकी 11 वर्षीय पुत्री विद्यालय में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर दोपहर 12 बजे घर वापस आ रही थी।

तभी रास्ते में नई बस्ती निवासी हिस्ट्रीशीटर बल्लू ने उसे पिता का कुछ सामान उसके पास रखा होने का झांसा दिया और अगवाकर पुराने बैलाही बाजार के पास झाड़ियों में ले गया। वहां आरोपी ने बालिका से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


जख्मी होकर बालिका बेहोश हो गई तो आरोपी ने मरा समझकर उसे कुएं में फेंकने का प्रयास किया। तभी वहां से गुजर रहे एक शख्स ने उसे ललकारा तो वह भाग निकला।

किसी अनहोनी की आशंका में वह शख्स घटनास्थल पर न जाकर अन्य लोगों को बुलाने चला गया। इस दौरान करीब आधा घंटा तक बच्ची बेहोश होकर वहीं पड़ी रही। बाद में ग्रामीणों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर एसडीएम रामसुरेश वर्मा, सीओ सीताराम पीड़िता के घर पहुंचे। एएसपी आदित्य प्रकाश वर्मा ने पीड़ित बालिका से घटना की जानकारी ली।

एएसपी ने बताया कि पीड़ित लाइनमैन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष शिवमिलन ने बताया कि आरोपी 15 दिन पूर्व ही जेल से छूटकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें