बीमारी से तंग आकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं दो दिन पहले झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। एक अन्य घटना में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार उसकी मौत हार्टअटैक के कारण हुई है।
कुरारा थानाक्षेत्र के पतारा गांव निवासी बीनू (26) पुत्री अंब्रीश सिंह करीब दो माह से बीमारी से पीड़ित थी। इलाज के बावजूद उसे आराम न मिलने पर गुरुवार की सुबह उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना मुख्यालय के नौबस्ता मोहल्ले की है। कानुपर नौबस्ता के धरीपुरवा निवासी टिंकू (26) पुत्र चंद्रकुमार बाल्मीकि की ससुराल मुख्यालय के नौबस्ता निवासी बैजनाथ के यहां है। टिंकू कानपुर नगर निगम में संविदा कर्मी था।
मगर वह तीन साल से बच्चों के साथ ससुराल में ही रह रहा था। बुधवार की रात खाना खाने के बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी मौत हार्ट अटैक से हुई लगती है। इसी प्रकार महोबा जनपद के कबरई कस्बा निवासी मोहन (40) पुत्र कामता का ललपुरा थानाक्षेत्र के कलौलीजार गांव में ससुराल में पत्नी सेविवाद हो गया था। इसके बाद उसने आग लगा ली थी। उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।