पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में जानकारी देते एसपी कमलेश दीक्षित व पीछे खड़े तीनों आरोपी।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। बिवांर थानाक्षेत्र में हुईं दो लूट की घटनाओं में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से आठ लाख रुपये कीमत का माल बरामद किया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्त में आए दो आरोपी इनामी बदमाश है।
पिछली सात व आठ अप्रैल को बिवांर थानाक्षेत्र में हुईं लूट की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने 11 अप्रैल को गरिफ्तार किया था। पूछताछ में पांच अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे। जिसमें पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं लूट का माल व बाइक बरामद की है।
सात व आठ अप्रैल को हुई लूट की घटनाओं का पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने खुलासा किया। बताया कि पिछले 11 अप्रैल को पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी शिवम सिंह चौहान व दीपक रैकवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में पांच आरोपियों के नाम बताए थे। जिसमें आरोपी दुर्गेश निवासी बिवांर व प्रदीप निवासी निवादा पर 15-15 हजार रुपये का इनाम थी। पुलिस टीम ने प्रदीप उर्फ अजय, दुर्गेश सिंह व बृजेश सोनी को लूट के माल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लूट का माल छानीखुर्द निवासी आरोपी बृजेश सोनी को बेच रहे थे। जिस पर इसके घर छापा मारकर सारा माल बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि लूट का सरगना आमिर सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
आठ लाख का माल बरामद
एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि करीब आठ लाख कीमत का माल आरोपियों के पास बरामद हुआ है। जिसमें एक होंडा कार, एक जोड़ी झुमका, दो अंगूठी, एक मनचली, एक जोड़ी टाप्स, 36 जोड़ी पुरानी पायल, सात जोड़ी नई पायल, एक हाफ पेटी, 158 बिछिया, कपड़े, एक पेन कार्ड व मतदाता पहचान पत्र व 500 नगद रुपया हैं।