फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्घा के साहस से भाग निकला चोर

Tue, 25 Jul 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव में पिछली रात एक वृद्ध विधवा ने साहस दिखाया। घर में घुसे चोर ने जैसे ही महिला का मुंह दबाया तभी उसने उंगलियाें में काट लिया। चोर किसी तरीके से अपना हाथ छुड़ाकर भाग निकला। अब उसकी कटी हुई उंगलियां ही शिनाख्त बन गई हैं। जिसकी ग्रामीणों ने तलाश शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन



खंडेह गांव में विधवा वेदकुमारी घर में अकेले रहती है। उसके परिजन चित्रकूट में रहते हैं। उसके कुछ कृषि भूमि भी है। पिछली रात करीब 12 बजे वह छत के ऊपर बने छप्पर के नीचे लेटी हुई थी।

किसी समय चोर चढ़ा छत से बल्ब को निकाल लिया। खटपट की आवाज सुनने पर वृद्घा जाग गई और टार्च जलाकर देखने लगी। तभी चोर ने चेहरा छुपाते हुए उसका मुंह दबा दिया। वृद्धा ने उसकी दो उंगलियों को काट लिया। उंगलियों में जख्म होने से खून निकलने लगा। इस पर चोर किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


इसके बाद वृद्धा ने शोर मचा दिया। पड़ोसी दौड़े लेकिन चोर को नहीं पकड़ सके। इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस में तहरीर दी है। ग्रामीणों का मानना है कि चोर गांव का ही है और लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें