फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आधार अपडेट न होने पर तहसील में किया हंगामा

Fri, 17 Jan 2025 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
राठ तहसील में अभिभावकों के साथ नारेबाजी करते बच्चे।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। आधार अपडेट कराने के लिए कई दिन से भटक रहे लोगों का शुक्रवार को आक्रोश फूट पड़ा। तहसील पहुंचे लोगों ने हंगामा किया। प्रभारी एसडीएम अपने चेंबर से बाहर नहीं निकले। स्टेनो ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

किसान फार्मा रजिस्ट्री व राशन कार्ड यूनिट ई केवाईसी के लिए आधार कार्ड अपडेट कराए जा रहे हैं। जिसके लिए आधार सेंटरों पर लंबी लाइन लगती है। सेंटर कम और भीड़ अधिक होने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। देवेंद्र कुमार, रूबीना, आशिया, शिववती, कृष्णकांत, शिवराम, आकाश आदि ने बताया करीब एक सप्ताह से आधार अपडेट कराने के लिए भटक रहे हैं। सेंटर वाले यहां से वहां भटका रहे हैं।
भीषण सर्दी में छोटे छोटे बच्चों को लेकर आधार सेंटरों के चक्कर लगा रहे हैं। जिसके बाद भी उनके आधार अपडेट नहीं किए गए। शुक्रवार को आधार अपडेट न होने पर लोग भड़क गए। आधार सेंटरों में नारेबाजी की। वहीं तहसील पहुंच जमकर हंगामा काटा। प्रभारी एसडीएम सुकमा प्रसाद विश्वकर्मा हंगामे के बाद भी अपने चेंबर में ही डटे रहे। उनके स्टेनो ने लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें