फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दो गांवों में चोरी, बकरियां और नकदी समेत कागजात चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के दो गांवों में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर बकरियां, नकद रुपये और भूमि संबंधी कागजात चोरी कर ले गए। बांधुर बुजुर्ग गांव में दीनदयाल प्रजापति की तीन और रामदास प्रजापति की पांच बकरियां चुराई गईं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात चोरों ने जानवर बाड़े से रस्सियां काटकर यह वारदात की। वहीं, निवादा गांव में राहुल सिंह गौतम के घर से 48 हजार रुपये नकद और भूमि संबंधी कागजात चोरी कर लिए गए। राहुल 15 सितंबर को पिता के इलाज के लिए चित्रकूट गए थे। लौटने पर उन्होंने अलमारी का ताला टूटा पाया। दोनों घटनाओं के पीड़ितों ने बिवांर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें