फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: इलाज कराने गए युवक ने डॉक्टर से अभद्रता कर की धक्कामुक्की

Tue, 26 Sep 2023 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल में इलाज कराने गए दो युवकों का कुर्सी में बैठने को लेकर डॉक्टर से विवाद हो गया। कुर्सी से उठकर बेंच में बैठने की बात कहने पर एक युवक भड़क गया और डॉक्टर से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर धक्कामुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। डॉक्टर ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में तैनात डॉ. आरपी सिंह मंगलवार को ओपीडी के कक्ष संख्या नौ में मरीजों का इलाज कर रहे थे। तभी दो युवक वहां पहुंच गए। जिसमें से एक युवक फॉर्मासिस्ट की कुर्सी में बैठ गया। तब डॉक्टर ने युवक से बेंच पर बैठने को कहा। जिससे साथ में आया युवक भड़क गया और साथी को दर्द की शिकायत होने की बात कहने लगा। बेंच में लेटने की बात कहने पर गाली-गलौज करते हुए अभद्रता की और देख लेने की धमकी दी। इसके बाद युवक डॉक्टर का वीडियो बनाने लगा। तब डॉक्टर उठकर इमरजेंसी वार्ड आ गए तो वहां भी युवक ने धक्कामुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित डॉक्टर ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना देते हुए मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें