फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को बट मार कर मोबाइल व पर्स लूटा

Sun, 01 Feb 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ कसबे के धमना मार्ग पर चौपरा मंदिर के पास शादी समारोह से लौट रहे एक युवक को दो बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर पर्स और मोबाइल लूट लिया। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


कसबे के जलालपुर रोड मोहल्ला निवासी माता प्रसाद शर्मा की पुत्री की शुक्रवार रात दाता गढ़ी आश्रम के पास शादी थी। शादी में भटियाना मोहल्ला निवासी जीतेंद्र सोनी पुत्र राधेश्याम शादी में शामिल होने गया था। रात करीब साढे़ नौ बजे वह खाना खाकर पैदल घर लौट रहा था।

चौपरा मंदिर के पास दो बदमाशों ने तमंचा दिखा रोक लिया। बताया कि बदमाशों ने उसके सिर पर तमंचे की बट मार दो मोबाइल और पर्स छीन लिए। जीतेंद्र ने बताया कि पर्स में करीब 1200 रुपये रखे थे।
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद वह किसी तरह घर पहुंचा। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। कोतवाली इंचार्ज रामपाल यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें