फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 16 एचएएमपी 22- मृतक बलराम। स्रोतः परिजन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



राठ। जरिया गांव में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी बता रहे हैं। थाना व गांव जरिया निवासी रोहित उर्फ कल्लू ने बताया कि रविवार रात उनके बड़े भाई बलराम (32) ने मकान की अटारी में साड़ी से फंदा लगा लिया। सोमवार सुबह परिजनों को फंदे पर लटका मिला। जब तक फंदे से उतारा उनकी मौत हो गई थी। रोहित ने बताया कि पिता राजेश के नाम पर 12 बीघा कृषि भूमि है। भाई खेती करने के साथ ही पशुपालन भी करते थे। बताया कि करीब डेढ़ साल पहले भाई की शादी जसबीन से हुई थी। उनका सात माह का बेटा स्वतंत्र है। बेटे की मौत पर मां फूलारानी का रो रोकर बुरा हाल है। जरिया थानाध्यक्ष दिनेश पांडेय ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन








वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

राठ। कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव निवासी सर्वेश ने बताया कि बाइक से खेत जा रहे थे। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें