फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में युवक ने खाया जहर, हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। कोतवाली क्षेत्र के रौरो गांव में खेत पर काम करने गए युवक ने जहर खा लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

रौरो गांव निवासी जाहर सिंह ने बताया कि पिता परशुराम यादव के नाम पर करीब 40 बीघा कृषि भूमि है। वह छोटे भाई अरुण सिंह (22) के साथ खेती करते थे।
शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अरुण काम की बात कह कर खेत पर गया था। वहां उसने जहर खा लिया। हालत खराब होने पर चरवाहों के माध्यम से घर पर सूचना भेजी। मौके पर पहुंचे परिजनों को अचेत मिला।
परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार के दौरान मौत हो गई। अभी वह अविवाहित था। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें