फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: समूह की महिलाएं सूप बनाकर बन रहीं आत्मनिर्भर

Wed, 12 Nov 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 11 एचएएमपी 16- मनकी खुर्द गांव में सूप तैयार करती समूह की महिलाएं। स्रोत- विभाग।
विज्ञापन
हमीरपुर। तीन समूहों की 10 महिलाएं सूप बनाने का कारोबार कर परिवार का गुजर बसर कर रही हैं। घर बैठे उन्हें रोजगार मिलने से वह आत्मनिर्भर बन दूसरी महिलाओं को प्रेरणा दे रही हैं।
विज्ञापन


जनपद के कुरारा क्षेत्र के मनकी खुर्द गांव में तीन समूहों आंबेडकर, दुर्गा व लक्ष्मी समूह की कुल 10 महिलाएं आरती, सुधा, सीमा, संता देवी, संपत, गुड़िया, सुशीला, राखी, सोनकली व बिट्टन सूप बनाने का कार्य करती हैं। इन्होंने बताया कि प्रत्येक महिला 10-12 सूप रोजाना तैयार कर लेती हैं। माह में 300-350 सूप तैयार हो जाते हैं। एक सूप तैयार करने में 45-50 रुपये की लागत आती है और होल सेल में 80 रुपये तक का बिक जाता है। प्रत्येक सूप पर 30 रुपये की बचत हो जाती है। प्रत्येक महिला हर माह 9-10 हजार रुपये घर बैठे कमा लेती है। इससे उनके परिवार का गुजर बसर भी अच्छे से हो जाता है।


आसपास के जनपदों में करती बिक्री

ये महिलाएं लोकल बाजारों सहित घाटमपुर, मूसानगर, कानपुर, झांसी आदि जनपदों में इन सूपों की बिक्री करती हैं। इससे उनको घर बैठे रोजगार मुहैया हो रहा है। प्रत्येक माह नौ से 10 हजार रुपये कमाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रशांत मिश्रा, जिला मिशन प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें