फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: डीजे में मुन्नी बदनाम हुई गाने के विवाद में भिड़े बराती, जमकर चले लात, घूंसे व कुर्सिंयांं

Mon, 16 Mar 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एक गेस्ट हाउस में शनिवार की देर रात द्वारचार के दौरान डीजे में गाना बजाने के लेकर बराती आपस में भिड़। जमकर लात, घूंसे व कुर्सियां चलीं। इसी दौरान हुए पथराव में एक चाय विक्रेता का गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत कंजियाना मोहल्ला निवासी दिवंगत राजेंद्र निषाद की बेटी रोशनी की शादी नगर के अमन शहीद मोहल्ला स्थित एक गेस्ट हाउस से हो रही थी। शनिवार रात को कोतवाली क्षेत्र के अमृता गांव निवासी रामखेलावन के बेटे नितेश निषाद की बरात पहुंची। देर रात करीब 12 बजे द्वारचार के दौरान डीजे की धुन में नाच रहे बरातियों में एक बाराती ने चिकनी चमेली गाने की फरमाइश की इसी बीच दूसरे बराती ने डीजे संचालक से मुन्नी बदनाम हुई गाना बजाने को लेकर अड़ गया। इसी पर आपस में विवाद हो गया। देखते ही देखते बराती एक-दूसरे पर लात, घूंसे व कुर्सियां फेंकने लगे। कोतवाली परिसर से दो सौ मीटर दूरी पर हुए मारपीट को लेकर जनातियों व बरातियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच किसी ने पथराव कर दिया जो गेस्टहाउस के सामने चाय के रेहड़ी लगाए हुए अमन शहीद मोहल्ला निवासी अनीश (46) के सिर पर जा लगा। घायल को जिला अस्पताल लाया गया यहां से गंभीर हालत में उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि किसी पक्ष के द्वारा कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें