फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस वर्ष पूर्व निर्मित पानी की टंकी बनी शोपीस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहांड। कांशीराम कालोनी को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए करीब दस वर्ष पूर्व निर्मित टंकी केवल शोपीस बनी है। उसे नलकूप की पाइप लाइन से नहीं जोड़ा गया है। जलापूर्ति सीधे नलकूप से की जा रही है।
विज्ञापन

कस्बे में इटैलिया मार्ग में कांशीराम कालोनी के बाशिंदों को पेयजल आपूर्ति के लिए कालोनी परिसर में ओवरहेड टैंक का निर्माण किया गया था। जबकि नलकूप कालोनी से 300 मीटर दूर है। नलकूप को ओवरहेड टैंक से नहीं जोड़ा गया है। जिससे कालोनी के लोगों को पेयजल की आपूर्ति नलकूप चलने से सीधे होती है। यहां के निवासी नीरज वर्मा, मानसिंह, श्यामलाल आदि ने बताया कि वह पिछले दस वर्ष से यहां निवास कर रहे हैं। एक दिन भी टंकी से पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। नलकूप से सीधी आपूर्ति आवासों में हो रही है। टंकी को नलकूप से जोड़ा ही नहीं गया है। इस संबंध में डूडा के परियोजना अधिकारी सुधीर सिंह से जानकारी लेने पर उन्होंने जल निगम से बात करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें