जलालपुर गांव किनारे बेतवा नदी के पानी में डूबा मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में नदी बने किनारे बसे चंडौत, भेड़ी, जलालपुर, खंडौत, रिरूआ, जमौड़ी, देवराई डेरा, बसरिया, जिटकरी, इस्लामपुर, हरदुआ, बरेड़ा आदि गांव में निचले स्तर में पानी घुस आया है। बिरमा नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है।
राजामऊ, गौघटिया, जवाहर पुरवा, हसऊपुर, कुपरा आदि नदी किनारे के गांवों में गांव के किनारे तक पानी आ जाने से लोग सकते में हैं। बिलगांव में बने रपटे के ऊपर से डेढ़ मीटर ऊपर तक पानी बहने से सरीला मुस्करा मार्ग बंद हो गया है। नदी के किनारे के गांव में हो रही तेजी से वृद्धि के कारण खरीफ की फसलें भी जलमग्न हो गई हैं। प्रशासनिक अधिकारी इन गांवों में पैनी नजर बनाए हुए हैं।