फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना

Fri, 09 Jan 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार रात चोरों ने राठ कसबे के खुशीपुरा मोहल्ले में दो घरों को निशाना बनाया। चोर ज्वैलरी कारीगर के घर से हजारों का सोना और एक घर से नकदी ले गए। सर्राफा दुकानदार ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


कसबे के खुशीपुरा मोहल्ला निवासी शंकर लाल सोनी छानी वाले अपने घर में सोने चांदी की दुकान किए हैं। गुरुवार रात चोरों ने शंकर लाल के घर के बगल में रह रही विद्या देवी सोनी के घर का ताला तोड़ा और बक्से में रखे 800 रुपये ले गए।
इसके बाद चोर शंकर लाल सोनी की छत पर पहुंचे और वहां लगा दरवाजा तोड़ दुकान के अंदर पहुंच गये। चोर दुकान में रखे करीब 40 ग्राम कच्चा सोना, 200 ग्राम चांदी के जेवरात लेकर चंपत हो गए। सुबह जब शंकर का पुत्र जीतेंद्र दुकान खोलने पहुंचा और दरवाजा नहीं खुला तो आशंका हुई।
विज्ञापन


चोरों ने मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर दिया था। बगल में विद्या देवी के घर का ताला टूटा देख हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोगों ने बताया विद्यादेवी अपने दामाद के पास गुजरात गई है। शंकर लाल ने कोतवाली में तहरीर दी। सर्राफा दुकानदार जीतेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे थाने में चोरी की तहरीर दी गई थी।

शाम 6 बजे तक कोतवाली से कोई भी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। ज्ञात हो कि करीब 18 दिन पहले शंकर लाल के पड़ोसी ज्वैलरी कारीगर प्रेमनारायन सोनी के घर का ताला तोड़ लाखों के जेवरात उड़ा लिए थे। कोतवाली इंचार्ज रामपाल यादव को जब फोन किया गया तो फोन नहीं उठा।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें