फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष को सपा समर्थक ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कस्बे के वार्ड नंबर 18 झंडा मैदान में बीच रास्ते में खड़ी बाइक से बैंककर्मी की कार टकरा जाने से विवाद हो गया। बाइक मालिक ने बैंक कर्मियों सहित मकान मालकिन के साथ अभद्रता कर मारापीटा। जिससे उनके कपड़े फट गए। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड संख्या 18 झंडा मैदान निवासी उमा साहू ने तहरीर में बताया कि उनके घर में बैंक कर्मचारी रहते हैं। मंगलवार को सुबह नौ बजे जब बैंककर्मी अपनी कार से निकल रहे थे। तभी पड़ोसी मुकेश साहू की बीच रास्ते में खड़ी बाइक में छू गई। इसी बात को लेकर पड़ोसी बैंक कर्मियों के साथ गाली गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस टीम दोनों पक्षों को थाने ले आई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी सपा समर्थक है। जबकि वह भाजपा महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष है। थानाध्यक्ष रामेंद्र तिवारी ने बताया कि दोनों पक्षों में पुराना मनमुटाव है। जिसके चलते यह विवाद हुआ है। वहीं पीआरबी टीम ने अपनी रिपोर्ट में अपने अपने पक्ष में वोट दिलाने में विवाद की जड़ बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें