फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से नगदी और गहने ले गए चोर

Fri, 21 Apr 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चोरों ने दिनदहाड़े खडे़हीजार गांव के एक घर में घुसकर चोरी कर ली। घटना के समय पूरा परिवार फसल की मड़ाई करने लगा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। खड़ेहीजार निवासी वीर सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को वह सपरिवार खेतों में फसल मड़ाई के काम में लगा था।
विज्ञापन


उसी दौरान सुबह करीब ग्यारह बजे चोरों ने घर की खपरैल का ठाठ तोड़कर घर में रखे एक लाख बीस हजार नगद व दो सोने की अंगूठी, दो मंगलसूत्र और सात जोड़ी तोड़ियां चोरी कर लीं। पीड़ित ने बताया कि सारे पैसे व जेवर उसकी शादीशुदा तीन बहनों के थे। जो कुछ दिनों पहले ही उसके पास रखकर गईं थीं।

दरअसल, बहनों को 29 अप्रैल को परिवार की एक शादी में शामिल होना था। पीड़ित के अनुसार, लगभग 12 बजे जब वह काम से घर आया तो घर का सामान अस्तव्यस्त देख तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। जानकारी पर यूपी 100 भी पहुंची। पीड़ित थाने में तहरीर देकर जल्द चोरों को पकड़ने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले का जल्द खुलासे करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें