फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सूरज की तपिश से सर्दी छूमंतर, चढ़ने लगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
-अधिकतम तापमान पहुंचा 27 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। पहाड़ों से आने वाली हवाओं के तेवर नरम पड़ने से मौसम में बदलाव आ गया है। लोगों को सर्दी से राहत मिली है। लोग अब शर्ट में नजर आ रहे हैं। सोमवार को दिन में तेज धूप खिलने से सर्दी छूमंतर हो गई। इस दौरान मौसम के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि देखी गई।
सोमवार को सुबह के समय लोगों को हल्की सर्दी का अहसास हुआ लेकिन नौ बजे के बाद मौसम पूरी तरह साफ हो गया। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ धूप भी तीखी होती गई। इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली। लोगों ने गर्म कपड़े उतार दिए। हालांकि, शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हुई। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 27 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्द्रता 31 फीसदी और हवाओं की रफ्तार आठ किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई। दिन में धूप व रात में ठंड का मौसम फसलों के लिए बेहतर बताया जा रहा है। उधर, जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी। इस तरह का मौसम गेहूं की की फसल के लिए बेहतर है। दिन में धूप व रात में मौसम सर्द होने से गेहूं की पैदावार में इजाफा होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें