अंतर्जनपदीय स्थानांतरण पर आए प्राथमिक शिक्षकों की काउंसलिंग नहीं कराई जा रही है। इससे टीचरों को विद्यालय आवंटित नहीं हो रहे हैं। सोमवार को टीचरों ने बीएसए कार्यालय में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बाहरी जिलों से 112 शिक्षक आए हैं। करीब एक माह से अधिक का समय गुजर गया, लेकिन अभी तक इन शिक्षकों की काउंसलिंग नहीं हुई है। जिला बेसिक कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर शिक्षकाें ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने अन्य जनपदाें की भांति सूची जारी करने काउंसलिंग कराकर विद्यालय आवंटित किए जाने की मांग की है। टीचरों ने कहा कि जब तक स्थायी विद्यालय का आवंटन नहीं किया जाता उनका यह धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
धरने में प्रमुख रूप से धर्मेंद्र कुमार, कीरत सिंह, जयराम, सुनील कुमार, अमित कुमार, संदीप चंदेल, अमित गुप्ता, अखिलेश, राजाबाबू यादव, अरविंद सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।