फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बारिश से तालाब बन रहे रोडवेज बस स्टैंड का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
फोटो 31 एचएएमपी 13- रोडवेज बस स्टैंड पर जलभराव। संवाद
विज्ञापन
फोटो 31 एचएएमपी 13- रोडवेज बस स्टैंड पर जलभराव। संवाद
विज्ञापन




- 15 करोड़ के बजट प्रस्ताव पर शासन ने जारी की पहली किस्त


संवाद न्यूज एजेंसी

राठ (हमीरपुर)। रोडवेज बस स्टैंड के लिए 15 करोड़ का बजट प्रस्ताव पर शासन की ओर से पहली किस्त के लिए 5 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही बस स्टैंड का निर्माण कार्य होगा।
रविवार दोपहर में प्रेसवार्ता के दौरान विधायक मनीषा अनुरागी ने बताया कि नगर के बस स्टैंड की हालत बहुत ही दयनीय है। जिसमें न ही रुकने और न ही बैठने की व्यवस्था है। बारिश के मौसम में बस स्टैंड का परिसर तालाब बन जाता है। जहां कीचड़ से होकर बसों में सवार होना पड़ता है। जिसके लिए वह लगातार प्रयासरत रही है। बताया कि दो पहले वह लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी व परिवहन मंत्री से मिलीं और उन्हें बरसात के मौसम में स्टैंड की हालात के फोटोग्राफ दिखाए। जिस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया और इसके लिए 15 करोड़ का बजट पास करते हुए 5 करोड रुपये की पहली किस्त स्वीकृत कर दी है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया ने बताया कि कस्बा की जल निकासी के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है, ताकि इस तरह की आपदा की पुनरावृत्ति न हो सके। जिन मोहल्ले में पानी का ज्यादा कहर रहा। पहले वहीं से कार्य की शुरुआत कराई जाएगी। जल निकासी के लिए लगातार पालिका के कर्मचारी पंपिंग सेट लगाकर पानी बाहर निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें