फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मिट्टी का टीला ढहने से पूर्व प्रधान के भतीजी की मौत

Thu, 16 Oct 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 15 एचएएमपी 11- मृतक सदारानी की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन। - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
हमीरपुर। घर की लिपाई-पुताई के लिए बुधवार की सुबह मिट्टी खोदने गईं दो महिलाओं के ऊपर टीला ढह गया। इससे एक महिला की दबने से मौत हो गई, वहीं दूसरी महिला का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मा का डेरा मोहल्ला निवासी पूर्व प्रधान हरिकेश निषाद ने बताया कि भतीजी सदारानी (32) पत्नी सुनील व खुशबू (30) पत्नी फूल कुमार घर की लिपाई पुताई के लिए डेरा के बाहर एक टीले में मिट्टी की खुदाई कर रही थीं। तभी अचानक मिट्टी का टीला भर भराकर उनके ऊपर ढह गया। इससे उक्त दोनों महिलाएं उसके नीचे दब गईं। जानकारी होने पर ग्रामीण दौड़कर उनके पास पहुंचे। दोनों महिलाओं को बाहर निकालकर जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसकी भतीजी सदारानी को मृत घोषित कर दिया, गंभीर रूप से घायल खुशबू का उपचार किया जा रहा है। सदर कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि घटना सुबह लगभग आठ बजे हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें