फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: पल्लेदार ने लगाया गले में फंदा, मौत

Tue, 30 Dec 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्करा। शराब के नशे में चूर होकर पल्लेदार ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। शाम को खेतों से आई पत्नी ने पति को फंदे पर लटका देख शोर मचाया। शोर सुनकर परिजन भी आए और घटना को देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कस्बा के चार थोक मोहल्ला निवासी अनिल राजपूत ने बताया कि वह तीन भाई हैं। मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे उसके बड़े भाई अखिलेश (36) ने सूना घर पाकर रस्सी से फंदा लगा आत्महत्या कर ली है। भाई का कहना है कि वह नवीन गल्ला मंडी में पल्लेदारी का काम करता था और शराब पीने का आदी था। शाम को खेत से लौटी उसकी पत्नी ने अंदर जाकर देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। शोर मचाने पर सभी लोग मौके पर आए और उसे फंदे से उतारकर आनन-फानन में सीएचसी लाए, जहां डॉ. मनोज कुशवाहा ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि उक्त मामले की सूचना मिली है। तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें