फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: विधायक ने मंत्रियों के सामने रखी खाद की समस्या

Sat, 20 Sep 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। बिहार चुनाव प्रचार से लौटते ही विधायक मनीषा अनुरागी ने कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही व सहकारिता मंत्री जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर से मुलाकात की। जनपद में खाद की समस्या से अवगत कराते हुए निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विधायक ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के सामने जनपद में खाद की आपूर्ति व उपलब्धता की गंभीर समस्या रखी। इससे किसानों को हो रही परेशानी के बारे में बताया और समस्या के शीघ्र निस्तारण की मांग रखी। विधायक ने बताया कि मंत्री ने प्रमुख सचिव कृषि व संयुक्त निदेशक कृषि (फर्टिलाइजर) को समस्या के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए हैं। वहीं सहकारिता मंत्री जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर से उनके आवास पर मुलाकात कर खाद की समस्या बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें