फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: केंद्रीय विद्यालय का दलदल भरा रास्ता किया जा रहा दुरुस्त

विज्ञापन
फोटो 18 एचएएमपी 14- सुमेरपुर केंद्रीय विद्यालय की दलदल भरे रास्ते को ठीक कराते ठेकेदार। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। केंद्रीय विद्यालय जाने वाले मार्ग पर बारिश के चलते दलदल होने की खबर अमर उजाला ने आठ जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। अब दलदल भरे रास्ते को नगर पंचायत डस्ट और गिट्टी डालकर दुरुस्त करने में लगा है।
विज्ञापन

पिछले माह सात जुलाई को अभिभावकों ने विद्यालय गेट के पास दलदल होने का एक वीडियो और फोटो वायरल किया था। इस खबर का संज्ञान लेकर डीएम अभिषेक गोयल ने एसडीएम सदर अभिषेक कुमार के साथ विद्यालय का निरीक्षण किया था। उन्होंने करीब 70 मीटर सड़क दलदल भारी पाई थी। तब उन्होंने नगर पंचायत को फटकार लगा इसे तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे। इसी के चलते मंगलवार को दलदल भरे रास्ते में डस्ट एवं गिट्टी डालकर दुरुस्त किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे एवं अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि अभी फौरी तौर पर रास्ते में जीएसबी डालकर बनाया जा रहा है। बजट आने पर यहां पर सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें