मौदहा कस्बे के मलीकुआं चौराहे
के निकट दो होटल मालिकों में व्यापार को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर
एक होटल मालिक ने दूसरे के होटल में पहुंच उस पर चाकू मार कर घायल कर
दिया। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मलीकुआं
चौराहे में शमशाद निवासी फत्तूबाबा का होटल है। उससे कुछ ही दूर स्टेशन
मार्ग पर मुहम्मद अहमद निवासी हुसैनिया का होटल हैं।
बताया जाता है कि
मुहम्मद अहमद पहले भी होटल चलाते थे पर कुछ समस्या होने पर कुछ दिनों होटल
बंद रखा था। अब दोबारा होटल चालू कर देने से शमशाद के व्यापार में घाटा हो
रहा था।
जिससे शमशाद रंजिश मानता था। बीती देर रात इसी बात पर दोनों
में विवाद हो गया।
होटल मालिक मुहम्मद अहमद ने पुलिस में शिकायत दी है कि
उसके होटल में आकर शमशाद व उसके साथी बाबू ने गाली गलौज कर चाकू मारकर घायल
कर दिया।
होटल में बैठकर खाना खा रहे लोगों ने किसी तरह बीचबचाव कराया।
लहूलुहान होटल मालिक का पुलिस ने सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया है।
पुलिस ने दोनों हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।