भरुआ सुमेरपुर(हमीरपुर)। कस्बे के अंदर सोमवार की दोपहर एक दोपहर हाईवे पर एक डंपर को हाईवे के बीचोबीच खड़ा कर दिया। चालक और खलासी मौके से भाग निकले। घटना के हाईवे पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। एंबुलेंस और कई रोडवेज बसें भी फंसी रहीं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक डंपर चालक और खलासी दोनों ने शराब पी रखी थी। चालक गाड़ी में सो रहा था। खलासी वाहन चला रहा था।
इसी दौरान खलासी ने हाईवे के बीचों-बीच डंपर खड़ा कर दिया और चालक का मोबाइल, नकदी तथा डंपर की चाबी लेकर भाग गया। पुलिस चालक को थाने लाई, यहां पूछताछ करने पर पहले चालक भाग निकला। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद डंपर को हटवाकर यातायात बहाल कराया।