फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: शहर के 25 वार्डों में 1.90 करोड़ से होगा विकास

Tue, 24 Feb 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहरवासियों को जलभराव, व बजबजाती पुरानी नालियों से छुटकारा दिलाए जाने के लिए नगर पालिका सभी वार्डों में नाली निर्माण कार्य करा रही है। इसके साथ ही मुख्य सड़कों पर डक्ट का निर्माण कराया जा रहा है। इस कार्य में करीब 1.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

शहर में कुल 25 वार्ड हैं। इनमें करीब 70 हजार की आबादी निवास करती है। शहर में कुल छह बड़े नाले व 25 छोटे नाले हैं। साथ ही सभी वार्डों में हजारों मीटर नालियां हैं, लेकिन वर्षों से वह गंदगी व दलदल से पटी हैं। शहरवासी सुविधाओं से वंचित हैं। इनकी मुख्य समस्या बरसात के दिनों में जलभराव का होना है। लोगों की समस्या को देखते हुए पालिका प्रशासन ने बोर्ड बैठक में नाली व नाला सहित डक्ट निर्माण की कार्ययोजना तैयार की थी।
अब इनका निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इससे शहर वासियों की जहां गंदगी व जलभराव से निजात मिलेगी, वहीं मुख्य सड़कों पर करीब 800 मीटर लंबी डक्ट निर्माण होने से बिजली लाइनें, सीसीटीवी कैमरे की लाइनें, स्ट्रीट लाइनों की केबल अंडर ग्राउंड होने से दुर्घटनाओं में रोक लगेगी। वहीं, 2,000 मीटर लंबाई में नाला व नाली का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें