फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जलापूर्ति में लापरवाही पर पूर्व कार्यदायी संस्था होगी ब्लैक लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। जल जीवन मिशन की पेयजल योजना में लापरवाही और सहयोग न करने पर प्रशासन ने पूर्व कार्यदायी संस्था जय मां लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) विजय सिंह ने बुधवार को ग्राम मवई जार पहुंचकर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दाैरान उन्होंने पूर्व कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्ट कराने के लिए कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। अपर जिलाधिकारी ने पूर्व संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रिंस राजपूत को टीम भेजने के निर्देश दिए थे लेकिन दोपहर बाद तक कोई प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा। एडीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को संस्था के खिलाफ विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजने और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें