फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तालाब में गिरकर राजमिस्त्री की मौत

विज्ञापन
फोटो 07 एचएएमपी 09- पारा रैपुरा गांव में तालाब किनारे एकत्र लोग। ग्रामीण
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के पारा गांव में घर जा रहा राजमिस्त्री बड़ी देवी तालाब में गिर गया जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। सुबह गमछा उतराता देखकर लोगों ने किसी के तालाब में डूबने की आशंका जताई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और शिनाख्त कराई।
विज्ञापन

पारा निवासी राजमिस्त्री श्रीकृष्ण (42) कस्बे में काम करने के बाद मंगलवार की शाम घर के लिए पैदल निकला था। ग्रामीणों ने उसे गांव के पास रात करीब 10 बजे सड़क पर देखा था।
रास्ते में वह बड़ी देवी तालाब में वह गिर गया। रात में घर न पहुंचने पर परिजन ने तलाश शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण तालाब के किनारे से निकले तो गमछा तालाब में उतराता हुआ दिखाई दिया। इससे अंदाजा लगाया कि कोई कोई डूब है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उसकी शिनाख्त श्रीकृष्ण के रूप में की। उसकी माैत से दिव्यांग पत्नी लीलावती, पुत्री प्रियंका व प्रांशी, पुत्र करन व मनीष बिलखते रहे।
ग्रामीणों में चर्चा है कि नशे की हालत में राजमिस्त्री तालाब में गिर है। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें