फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: 10 घंटे बाद बुझाई जा सकी बरा के जंगल में धधकी आग

विज्ञापन
फोटो 10 एमएएचपी 07 परिचय-बरा जंगल में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। वन रेंज महोबा के बरा जंगल में लगी भीषण आग 10 घंटे तक धधकती रही। दमकलकर्मियों और वनकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 35 हेक्टेयर तक फैली आग की चपेट में आने से करीब 17 हजार पेड़ जल गए। आग पूरी तरह बुझने पर वन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बरा वन क्षेत्र करीब 800 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला है। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे जंगल में अचानक आग लगने से पेड़ जलने लगे थे। तेज हवाएं चलने से आग 35 हेक्टेयर जंगल में फैल गई थी। सूचना पर दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन पूरी तरह सफलता नहीं मिली। रात नौ बजे एक और फायर ब्रिगेड की गाड़ी वन क्षेत्र में पहुंची। तब रात करीब 10 बजे पूरी तरह आग बुझ सकी।
आग की घटना में शीशम, सागौन, बांस, कंजी, चिलबिल समेत अन्य प्रजातियों के हजारों पेड़ झुलस कर बर्बाद हो गए। वन क्षेत्राधिकारी राजू श्रीवास ने बताया कि आग की घटना में पेड़ों को नुकसान हुआ है। उन्होंने लोगों से वन क्षेत्र के आसपास जलती बीड़ी-सिगरेट न फेंकने की अपील की है। साथ ही कर्मचारियों को सतर्क रहने व पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें