फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: चौड़ीकरण के बाद भी बांदा मार्ग पर जाम की समस्या

Sun, 10 May 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। स्टेट हाईवे बांदा-पैलानी-तिंदवारी मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य पूरा होने के बावजूद भरुआ सुमेरपुर कस्बे में जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। अतिक्रमण की वजह से दिन में कई बार जाम लग जाता है।
विज्ञापन

देवगांव चौराहा से लेकर बस स्टैंड तक सड़क किनारे दुकानदारों के अतिक्रमण ने पूरी व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया है। जाम की वजह से सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, राहगीरों और छोटे वाहन चालकों को हो रही है। इस मार्ग का चौड़ीकरण और डामरीकरण किया गया है। बस स्टैंड से देवगांव चौराहा तक सड़क दोनों ओर से चौड़ी हो गई है। इसका मुख्य उद्देश्य यातायात के सुचारू सुनिश्चित करना था। हालांकि सड़क किनारे अतिक्रमण से अपेक्षित लाभ आम जनता को नहीं मिल रहा है।
दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सड़क तक सामान फैलाकर कब्जा किए हैं जिसके चलते मार्ग संकरा हो जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती न होने से स्थिति और बिगड़ जाती है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दीपक चंद्र आर्य ने बताया कि जहां पर अतिक्रमण की समस्या है वहां की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

देवगांव चौराहे पर लगा जाम
अतिक्रमण से देवगांव चौराहे पर स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे, इसी चौराहे पर भीषण जाम लग गया जिसमें स्कूली वाहन, ई-रिक्शा, बाइक और अन्य छोटे-बड़े वाहन घंटों फंसे रहे। यह आए दिन की समस्या हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें