फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: किसान ने बैंक में जहर खाकर जान देने की दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। छह माह से कर्ज की किस्त जमा न होने पर बैंककर्मी द्वारा हार्वेेस्टर जब्त करने से आहत किसान पत्नी व बेटे के साथ बैंक पहुंचा। वहां परिवार सहित जहर खाकर जान देने की धमकी देने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन

जरिया थाने के कछवाकला गांव निवासी लाल सिंह ने दो साल पहले हार्वेस्टर खरीदा था। जिसके लिए भारतीय स्टेट बैंक की गल्ला मंडी स्थित शाखा से 29 लाख रुपये का कर्ज लिया था। जमानत के तौर पर जमीन व 70 ग्राम सोना रखा था। बैंककर्मी के अनुसार पिछले छह माह से किस्त जमा नहीं की जो करीब 70 हजार रुपये हो गई थी। दो दिन पहले बैंककर्मी किसान का हार्वेस्टर उठा लाए।
शुक्रवार को पत्नी व बेटे के साथ बैंक शाखा पहुंचे लालसिंह ने हार्वेस्टर वापस न करने पर जहर खाकर जान देने की धमकी दे डाली। जिसके बाद बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किस्त जमा करने पर हार्वेस्टर वापस दिलाने की बात कहकर शांत कराया। वहीं शाखा प्रबंधक मनवीर सिंह ने बताया कि कई बार नोटिस देने पर भी किस्त जमा नहीं की गईं। जिसके बाद कानूनी तौर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें