फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: रस्सी से गला कसने से हुई थी वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मवई गांव में पारिवारिक दादी की हत्या के मामले में सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। डाॅक्टरों के अनुसार रस्सी से गला कसने से वृद्धा की माैत हुई है। वहीं पुलिस कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या की बात कह रही थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव में रविवार दोपहर करीब दो बजे शोभारानी (85) की हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे बहादुर राजपूत ने पारिवारिक भतीजे गजेंद्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने का आरोप लगाया था। बताया कि वह अपनी मां शोभा रानी के साथ घर पर था। तभी गजेंद्र ने कुल्हाड़ी से उनपर हमला कर दिया। किसी तरह वह जान बचाकर घर से भाग गए। आरोप लगाया कि गजेंद्र ने घर में अकेली वृद्ध मां पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। उनके शरीर पर किसी धारदार हथियार का कोई निशान नहीं मिला। सिर में मामूली चोट के निशान बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गला कसने से वृद्धा की मौत हुई है। उनका शव चारपाई से टिका हुआ मिला था। गले में चारपाई की रस्सी का फंदा कसा था। कोतवाल अनूप सिंह ने कहा कि पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण ज्ञात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें