फोटो 14 एचएएमपी 14 राठ कोतवाली में शिकायती पत्र देते स्वर्णकार समाज के लोग। संवाद
राठ। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर स्वर्णकार समाज के खिलाफ अभद्र भाषा लिखने से स्वर्णकार समाज में आक्रोश है। रविवार को समाज के लोगों ने कोतवाली में शिकायत की है।
स्वर्णकार धर्मशाला के अध्यक्ष सुरेश सोनी ने बताया कि फेसबुक पर चंद्र राजपूत बाबा जी के नाम से आईडी है। इसपर समाज के प्रति अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया। वहीं पप्पू प्रधान नंदना के नाम से संचालित आईडी से एक जाति विशेष के लिए गाली का प्रयोग किया गया।
कहा कि सोशल मीडिया पर एक जाति विशेष के खिलाफ अभद्र शब्दों के प्रयोग से समस्त स्वर्णकार समाज में रोष है। नगर पालिका सभासद आकाश सोनी, रोहित सोनी, दीपक सोनी, बबलू सोनी, नरेंद्र सोनी, यश सोनी, कौशल जड़िया, जय जड़िया, शिवम सोनी, अमित, दिलीप आदि ने कोतवाली पहुंच विरोध जताते हुए शिकायती पत्र दिया।
कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाया गया था। फेसबुक पर पोस्ट डालने वाले ने माफीनामा लिखकर दिया है। जिससे स्वर्णकार समाज के लोग संतुष्ट होकर चले गए हैं।