फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सैनानियों के नाम से होगी नगर की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। अखिल भारतीय दृढ़ोमर वैश्य समाज नगर इकाई ने रविवार को होली मिलन का आयोजन किया। मुख्य अतिथि विधायक मनीषा अनुरागी से कहा गया कि स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से नगर की पहचान सुनिश्चित की जाए। इसके लिए नगर व गलियों के नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर रखे जाएं।
विज्ञापन

नगर के सहजोबाई जूनियर हाईस्कूल में यह आयोजन हुआ। विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि दृढ़ोमर वैश्य समाज की समाज निर्माण में अहम भूमिका है। अधिवक्ता रमेश चंद्र गुप्ता ने नगर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर गलियों व मोहल्लों के नाम रखे जाने की मांग उठाई। विधायक ने इस पर पहल करने का आश्वासन दिया। समापन पर समाज की ओर से विधायक को सम्मानित किया गया। सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। समारोह में काशी प्रसाद गुप्ता, डॉ. रामगोपाल गुप्ता, बृजेश गुप्ता, विनोद गुप्ता सीए, डॉ. हेमलता गुप्ता, अल्पना गुप्ता, ज्योति गुप्ता, अंजलि गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, मदन गोपाल गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, पप्पू धौहल, रमाकांत गुप्ता आदि भी रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें