हमीरपुर। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना राज्य सलाहकार समिति के सदस्य रवि शंकर हवेलकर ने मंगलवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा की। इसमें उन्होंने कहा कि सरकार डॉ. आंबेडकर के सपनों का भारत बनाने का कार्य सरकार रही है।
हवेलकर ने कहा कि लखनऊ में करोड़ों की लागत से डॉ. आंबेडकर स्मारक बनाया जा रहा है। उसमें सभागार, वाचनालय, पुस्तकालय संग्रहालय बनाने के साथ बाबा साहेब की 30 फीट ऊंची प्रतिमा भी लगाई जाएगी। सभागार में 700 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। बाबा साहेब पर शोध करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कालरशिप दी जाएगी।
सलाहकार समिति के सदस्य ने कहा कि सरकार लाखों गरीब कन्याओं के हाथ पीले करने की जिम्मेदारी उठा रही है। इसके अलावा गरीबोें को पक्के आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री आदर्श गांव योजना से गांवों में बिजली, पानी, सड़क, सफाई, स्वास्थ्य, शिक्षा, विद्यालय, विद्युत आपूर्ति की सुविधा के साथ आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन भी बनाए जा रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण भी कराया जा रहा है।
प्रदीप निषाद, सोनू अख्तर रंगरेज, ज्ञानशंकर हवेलकर, गयादीन प्रसाद, फखरे आलम, अलाउद्दीन, राजेश निषाद, अशफाक, राजकुमार आदि भी उपस्थित रहे।