फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से बही सड़कें आवागमन में बनी बाधा

Wed, 24 Aug 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
उपरहका गांव के पास बने पुल से जुड़ी सड़क बाढ में बही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांधों के फाटक खोले जाने से चंद्रावल नदी व विरमा नदी की बाढ़ की चपेट में आए दर्जनों से अधिक गांवाें की हालत बद से बदतर हो गई है। मौदहा विकासखंड के पढ़ोरी का मजरा बजरंग डेरा गांव के पास मुख्य मार्ग की सड़क कट जाने से आवागमन ठप हो गया है।
विज्ञापन


इसमें सिसोलर मार्ग पर पड़ने वाले दर्जन गावों का सम्पर्क टूट गया है। उपरहका गांव में नदी के पुल से लगी सौ मीटर सीसी सड़क बाढ़ में बह गई है साथ ही 1200  मीटर डामरयुक्त सड़क बाढ़ की चपेट में आकर नेस्तनाबूत हो गई। जिससे गांव का आवागमन एक सप्ताह से पूरी तरह ठप है।

बीमारी से पीड़ित लोगों को ग्रामीण डोली में लादकर कस्बा व शहर के अस्पतालो मेें इलाज कराने ले जाने के लिए विवश हैं। लोक निर्माण विभाग इन बाढ़ से ध्वस्त हुई सड़काें के दुरूस्त कराने से बेखबर है। ग्राम प्रधान राजकुमार राजपूत सहित सैकड़ो ग्रामीणो ने जिलाधिकारी से बाढ़ से नष्ट हुई सड़कों की तुरंत मरम्मत कराने की मांग की है। वहीं ऐसा ही कुछ हाल क्षेत्र के भैसायं, बंडवा, शिवनी व बिलगांव आदि गांवाें का भी है। जहां के संपर्क मार्ग खराब हो जाने से लोगो को आवागमन में भारी तकलीफें उठानी पड़  रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें