फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जिंबाब्वे में तैनात राजदूत का गृह जनपद में स्वागत

Sun, 28 Dec 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो27एचएएमपी 04- जिंबाब्वे में तैनात राजदूत का गृह जनपद में स्वागत करते मित्र। स्रोतः स्वयं
विज्ञापन
हमीरपुर। जिंबाब्वे देश में भारतीय राजदूत ब्रह्म कुमार गृह जनपद हमीरपुर आए हुए हैं। यहां पर साथियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह अपने मित्र के घर भी गए। यहां पर दोनों देशों के रिश्तों पर चर्चा की और कहा कि हमारे देश की विदेश नीति वसुधैव कुटुम्बकम अवधारणा से प्रेरित है।
विज्ञापन


ब्रह्म कुमार शनिवार को गांव टेढ़ा (हमीरपुर) में अपने सहपाठी अरविंद श्रीवास्तव के आवास पर पहुंचे। यहां पर उनका स्वागत हुआ। अरविंद ने बताया कि ब्रह्म कुमार ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा से स्नातक और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से परास्नातक किया है। उन्होंने भारतीय विदेश सेवा 2005 में ज्वाइन की थी। वह काहिरा, मस्कट, कुआलालंपुर और टोक्यो में स्थित भारतीय दूतावासों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और मौजूदा समय में जिंबाब्वे में भारतीय राजदूत के रूप में पदस्थ हैं। स्वागत करने वालों में राजकुमार शुक्ला, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, राहुल, अभिषेक त्रिपाठी, राजेंद्र प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें