फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटा प्रशासन, मंगाए तीन लाख प्रपत्र

Tue, 24 Feb 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची भले ही तैयार न हो पाई हो, लेकिन अन्य तैयारियों में कोई कमी नहीं है। बैलेट पेपर तो पहले ही मंगा लिए गए थे, अब नाम निर्देशन पत्र से लेकर गणना कर्मियों के प्रवेश पास तक मंगा लिए गए है। कुल मिलाकर तीन लाख से अधिक प्रपत्रों के 311 बंडल मंगाए गए है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर संशय बरकरार है। इसकी मुख्य वजह है अभी तक निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) तैयार नहीं हो पाई है। वहीं दूसरी तरफ आरक्षण संबंधी भी काम शुरू नहीं हुआ है। गांव की राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के बीच निर्वाचन प्रशासन ने एक कदम और आगे बढ़ा दिया है। चुनाव के लिए जरूरी प्रपत्रों की खेप मंगा ली है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नाम निर्देशन पत्र 21000 आए है। इसी प्रकार प्रधान पद के लिए 8300, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 8700, सदस्य जिला पंचायत के लिए 900 नाम निर्देशन पत्र आए है। इसके अलावा 17900 शपथ पत्र प्रपत्र पांच और 21000 प्रपत्र छह आए है। निर्वाचन अभिकर्ता के 21884 पहचान पत्र, मीडिया के 700 प्रवेश पास, वीडियो ग्राफी के भी 700 प्रवेश पास आए है। गणना अभिकर्ता के 25294 प्रवेश पास, गणना कर्मियों के लिए 1400 पास मंगाए गए। जमानत धनराशि चालान फार्म 1,16,700 आए है। परिणाम पंजिका 28, व्यय लेखा रजिस्टर 6529, नामांकन चालान फार्म 1150, उम्मीदवारों के लिए आवश्यक सूचना प्रपत्र 40900 समेत अन्य प्रपत्र विभाग ने मंगा लिए है। प्रतीक चिंह प्रपत्र भी सभी पदों के लिए मंगाए गए है।




त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में ही आवश्यक प्रपत्र मंगाए गए है। चुनावी सामग्री को पूरा किया जा रहा है। इसी क्रम में करीब तीन लाख प्रपत्र छपकर आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसके शुक्ला, सहायक निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें