फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: छानी गांव के किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Tue, 24 Feb 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। छानी गांव के किसान सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर राजस्व के कर्मचारियों की ओर से की जा रही मनमानी का आरोप लगाते हुए चकबंदी प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए। किसानों ने एक स्वर में कहा कि खेत की सीमा का गलत निर्धारण किया है तो किसी की भूमि का मूल्यांकन सही तरीके से नहीं किया। अपर जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व भाजपा नेता विनोद राजपूत के नेतृत्व में छानी गांव के किसान सतीश, अरविंद कुमार, प्रागीलाल, अयोध्या प्रसाद, शिवकुमार, बृजराज, जवाहर, बृजभूषण सिंह, कामता, अशोक कुमार, प्रेमप्रकाश, जयकरन, जगराम, रणवीर सिंह कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां पर सभी ने जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र अपर जिलाधिकारी रिजवाना शाहिद को सौंपा। किसानों ने बताया संयुक्त जोत की भूमि का बंटवारा सही ढंग से नहीं किया गया। बिना बंटवारे के ही भूमि के टुकड़े कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें