फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस स्कूलों में लगेंगे सोलर प्लांट

Fri, 07 Oct 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चालू वित्तीय वर्ष में नेडा जिले के 10 विद्यालयों में सोलर प्लांट स्थापित करेगा। इससे नौनिहालों को आरओ से शुद्ध पानी तो मिलेगा ही, कक्षाओं में पंखे भी चलेंगे। हालांकि यह बात दीगर है कि पहले 10 स्कूलों में लगाए गए ज्यादातर सोलर प्लांट तकनीकी खामियों से बंद  पड़े हैं।
विज्ञापन



परिषदीय स्कूलों में सोलर प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। बीते वर्ष 10 स्कूलों में प्लांट स्थापित हुए। इस योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष में भी सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए विद्यालयों का चयन किया गया है। योजना के तहत जिला मुख्यालय से लगे भिलावां गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में सोलर प्लांट स्थापित किया जाएगा।

इसी तरह कुछेछा, सुमेरपुर, फत्तेपुर, मझगवां, राठ कस्बे में रफी किदवई स्कूल में प्लांट स्थापित होंगे। वहीं कुर्रा, इटैलियाबाजा, जरिया व पहरा गांव में नौनिहाल शुद्ध पेयजल पा सकेंगे। एक प्लांट निर्माण में दो लाख 59 हजार 500 रुपये खर्च आएगा। वहीं बीते साल जिले के 10 स्कूलों में इन यंत्रों को स्थापित किया गया। लेकिन नौनिहाल इस योजना का लाभ नहीं पा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें