फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा रेलवे स्टेशन से मिली भागी किशोरी

Fri, 20 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : PTI
विज्ञापन
 कस्बे के एक मोहल्ले में एक किशोरी घर से भाग गई। तलाश करने पर दस दिन बाद शुक्रवार को महोबा रेलवे स्टेशन में परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उसका प्रेमी वहां से भाग निकला। किशोरी का पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन



 कस्बे के  एक मोहल्ले से बीते आठ मई की रात करीब 12 बजे किशोरी घर से नदाररद हो गई। पिता के अनुसार उसकी चारपाई खाली देख रात में ही उसकी तलाश की गई। रिश्तेदारी व जान पहचान के लोगों के यहां पूछताछ की गई।उधर पुलिस ने बताया कि गुरुवार को महोबा रेलवे स्टेशन में किशोरी एक पड़ोसी युवक के साथ कहीं भागने के चक्कर में बैठे थे।

तभी उसे परिजनों ने देख लिया और पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, इस घटना से नाराज किशोरी का भाई आरोपी युवक के घर पहुंचकर उसकी मां के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। पीड़िता की तहरीर पर भाई के खिलाफ मारपीट का मामला दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें