फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: घर में किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के हरौलीपुर गांव में रविवार दोपहर एक किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में कोई नहीं था। बाजार से लौटने पर चाची और दादी ने किशोरी को पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका देखा। यह परिजन में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

हरौलीपुर निवासी अवध नारायण शुक्ला की बेटी मानसी (15) अपने चाचा तेज प्रकाश शुक्ला के घर रह रही थी। उसके पिता माता के साथ बड़ागांव पत्योरा में रहते हैं। चाचा मथुरा में वाहन चलाते हैं, जबकि उनकी पत्नी और मां गांव में रहती हैं। रविवार को मानसी की चाची और दादी मूसानगर बाजार गई थीं। इसी दौरान मानसी ने घर में फंदा लगा लिया। सूचना पर हरौलीपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली निरीक्षक प्रिंस दीक्षित ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की सही वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें