फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: विश्व शांति दिवस पर महर्षि विद्या मंदिर में शांति का संदेश

विज्ञापन
फोटो 21 एचएएमपी 27- कुछेछा स्थिति महर्षि विद्या मंदिर में विश्व शांति की शपथ लेते छात्र-छात्राए
विज्ञापन
हमीरपुर। विश्व शांति दिवस पर सोमवार को कुछेछा महर्षि विद्या मंदिर में ज्ञानवर्धक सेमिनार हुआ। योग विशेषज्ञ उमेश शुक्ला ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अशांत मन से शांत समाज और अशांत समाज से शांत विश्व की कल्पना संभव नहीं है।
विज्ञापन

शुक्ला ने विद्यार्थियों को बताया कि स्थायी विश्व शांति के लिए मन की शांति जरूरी है। भारतीय ऋषि परंपरा ने हजारों वर्ष पहले अंतर्मन को शांत करने के लिए ध्यान और योग विधियां दी थीं। आधुनिक जीवन के बढ़ते तनाव और मानसिक दबाव में इनकी उपयोगिता बढ़ गई है। योग विद्यार्थियों के लिए एकाग्रता, आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन विकसित करने में सहायक हो सकता है।
उन्होंने व्यक्तिगत चेतना जाग्रत कर सामूहिक चेतना में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य नागेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों से शांति को व्यवहार, विचार और आचरण में उतारने की अपील की। शिक्षक केके. शुक्ला ने छात्रों को चेतना में शांति स्थापना की शपथ दिलाई। सभी विद्यार्थियों ने विश्व शांति, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। संजय दीक्षित, सोनू सिंह, बृजेश विश्वकर्मा, आकाश गुप्ता, अमित यादव, रमेश सैनी, अवधेश विश्वकर्मा, अर्पित शुक्ला, पुरुषोत्तम शुक्ला, मंजू अवस्थी, कंचन गुप्ता, शिववती द्विवेदी, पूजा सचान सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें