राशन लेने मौदहा जा रहे तीन छात्र व एक शिक्षक की
बोलेरो में एक ट्रक ने इंगोहटा के पास हाइवे में पीछे से टक्कर मार दी।
जिससे एक छात्र और शिक्षक की मौत हो गई। जबकि दो छात्र घायल हो गए। पुलिस
ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रक कब्जे में ले लिया है।
कस्बे के
रेलवे क्रासिंग के निकट शांताबाई आवासीय विद्यालय संचालित है।
सोमवार सुबह
करीब 5 बजे शिक्षक संजय तिवारी (25) पुत्र जगदीश निवासी हरवंशपुरथाना अरबई
जनपद छतरपुर मप्र, छात्र सुमित (18) पुत्र घनश्याम निवासी उजरेहटा थाना
मटौंध जनपद बांदा, आशीष (17) पुत्र उदयभान सिंह निवासी पिपराहरी बांदा, पवन
(18) पुत्र भगवतीपाल निवासी भुलसी थाना सिसोलर बोलेरो पर राशन लेने के लिए
मौदहा जा रहे थे।
तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने इंगोहटा के पास टक्कर मार
दी। जिससे छात्र सुमित की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि शिक्षक संजय
तिवारी की मौदहा अस्पताल में मौत हो गई।
वहीं घायल छात्र आशीष व पवन को
इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना के बाद से आवासीय विद्यालय में
ताला पड़ गया है, जिससे विद्यालय प्रबंधक रामदेव सिंह से संपर्क नहीं हो
सका।
बताते हैं कि घटना की सूचना पाकर प्रबंधक, टीचर व छात्र जिला मुख्यालय
स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए हैं। गौरतलब हो कि छात्र सुमित अपने माता
पिता की इकलौती संतान थी। पोस्टमार्टम हाउस में आए सुमित के मामा अमर सिंह
ने बताया कि यह लोग मौदहा गेहूं लेने जा रहे है। तभी हादसा हो गया।