जीजीआईसी में पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेतीं छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
मौदहा कस्बे के नेशनल इंटर कालेज में जिलाधिकारी उदयवीर सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाएंगे पौधे, रक्षा भी करेंगे बुलवाकर छात्रों को शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य केके डिहोलिया की अध्यक्षता में जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को पौधरोपण, पौधों का संरक्षण, पशु पक्षियों व वन्य जीवों की रक्षा करने, पॉलीथीन का उपयोग न करने की शपथ दिलाई।
वन विभाग ने कालेज परिसर में पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। डीएफओ सोमदत्त पांडेय ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डीएम ने कहा कि बीते वर्ष जनपद में दस लाख पौधे लगाए गए। अकेले मौदहा बांध क्षेत्र में ढाई लाख पौधे लगाए गए। अब 11 जुलाई को वृहद पौधरोपण करना है।
अकेले जनपद के विभिन्न विभागों में 75 हजार पौधे लगाए जाएंगे। डीएफओ सोमधर ने कहा कि 13 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है। बीडीओ श्यामसुंदर विश्वकर्मा ने वृक्षों के लगाने संबंधी जानकारी दी। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य मेजर परशुराम श्रीवास, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि बाल्मीकि गोस्वामी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सूरजबली यादव, नसीमउद्दीन, हाजी साबिर, अध्यापक सुनील गुप्ता, रेंजर संजय शर्मा मौजूद रहे।
वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत पौधरोपण कर उन्हें संरक्षित करने को लेकर बच्चों को शपथ दिलाई गई। सोमवार को श्रीविद्या मंदिर इंटर कालेज में पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रेम सिंह ने कहा कि हम बिना आक्सीजन के जी नहीं सकते। इसलिए आक्सीजन के विभिन्न स्रोत वृक्षों को ज्यादा से ज्यादा लगाकर संरक्षण करें। सुरेंद्र सचान ने बच्चों से खाली पड़े स्थानों पर पौधों को रोपित कर उनके संरक्षण पर जोर दिया। इस दौरान कार्यवाहक प्रधानाचार्य गजोधरप्रसाद यादव व विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।