फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में तीन दर्जन से अधिक रोमांचक कुश्तियां आयोजित हुई

विज्ञापन
हमीरपुर जनपद के खड़ेही लोधन गांव में आयोजित दंगल में दावपेंच दिखाते पहलवान। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
गहरौली (हमीरपुर)। अंतरजनपदीय दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने दांव आजमाए। उन्नाव के सुलखान ने अलीगढ़ के बादल को हराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के खड़ेही लोधन गांव में दंगल का आयोजन किया गया। शुभारंभ ग्राम प्रधान के पति भूपेंद्र सिंह राजपूत व जिला पंचायत सदस्य अनुज राजपूत ने किया। पहला मुकाबला उन्नाव के राजेश व चंदौली के हृदेश बीच हुआ। जिसमें हृदेश विजयी रहे। अलीगढ़ के रवि ने मथुरा के जीशांत को पटकनी दी। धौहल के विनय ने पनकी के सुरेंद्र को पराजित किया। कानपुर के पहलवान सुनील ने प्रीतम को हराया। जितेंद्र कुमार मसगांव ने जयसिंह रहटिया को पटकनी दी। अलीगढ़ के सचिन ने बरेली के मुकेश हराया। दंगल में तीन दर्जन से अधिक कुश्तियां हुईं।
विज्ञापन

मलखान सिंह, मदन राजपूत, जगराम राजपूत, जगन्नाथ, बलवान सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस मौके पर अनिल द्विवेदी, राजाराम तिवारी आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें